nayaindia Sudan सूडान से निकाले गए 561 भारतीय
ताजा पोस्ट

सूडान से निकाले गए 561 भारतीय

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली। हिंसाग्रस्त सूडान से दो दिन में 561 भारतीयों को निकाला गया है। अब भी वहां तीन हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हैं, जिनको निकालने का अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका और सऊदी अरब की मध्यस्थता की वजह से 72 घंटे का युद्धविराम हुआ है, जिस दौरान भारत सहित सभी देश अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। सूडान में दो सैन्य जनरलों के बीच सत्ता के लिए संघर्ष चल रहा है, जिसमें अब तक साढ़े चार सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

भारत ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया है। इन्हें सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा चुका है। अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। सूडान में चार हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज आईएनएस सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के सी-130जे एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया। अब इन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा।

गौरतलब है कि सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स, आरएसएफ के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन, डब्लुएचओ के मुताबिक, लड़ाई में अब तक 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है और 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में 72 घंटे का युद्धविराम 27 अप्रैल रात 12 बजे तक हैं। इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है।

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें