nayaindia America Firing: फायरिंग से परेशान अमेरिका! अब स्कूल में 6 साल के...
ताजा पोस्ट

फायरिंग से परेशान अमेरिका! अब स्कूल में 6 साल के बच्चे ने टीचर को मारी गोली

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली | America Firing: दुनिया की महाशक्ति कहलाने वाले देश अमेरिका में तो अब हर कोई शक्ति प्रदर्शन पर उतर आया है। पिछले कुछ महीनों से तो यहां हर कोई अपनी शक्ति दिखाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा है। अमेरिका में एक बार अब फिर से फायरिंग की घटना ने लोगों को सन्न कर दिया है। लेकिन इस बार फायरिंग फर्स्ट क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने की है। उसने टीचर को ही गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका के वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज शहर में शुक्रवार को एक प्राथमिक विद्यालय में एक स्कूली बच्चे ने टीचर पर ही फायरिंग कर दी जिसमें टीचर घायल हो गया। जिसके बाद टीचर को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।

ये भी पढ़ें:- ठूंठ-राज के अनंत प्रतीक्षालय में

अमेरिका जैसे देश में लगातार बढ़ती ऐसी फायरिंग की घटनाओं ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, अभी पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एलीमेंट्री स्कूल में हुई इस फायरिंग में किसी भी छात्र को गोली नहीं लगी है। बता दें कि, स्कूल में छात्र द्वारा फायरिंग की घटना जिस शहर में हुई है वह चेसापीक और वर्जीनिया बीच से लगभग 40 मील दूर है।

ये भी पढ़ें:- भारत का टर्निंग वर्ष है 2023

वहीं दूसरी ओर, वर्जीनिया के मेयर फिलिप जोन्स का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग करने वाले छात्र की उम्र सिर्फ 6 साल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- कॉलेजियम मामले पर नरम पड़ी सरकार

America Firing: इस घटना को लेकर न्यूपोर्ट पुलिस अधिकारी का कहना है कि फायरिंग की घटना के बारे में दोपहर करीब 2 बजे कॉल पर सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ऐसा लगता है कि, अब अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं आम बात हो गई है। यहां इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते साल 2022 में अमेरिका में हुई फायरिंग की घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें