ताजा पोस्ट

Jharkhand: गम में बदली त्योहार की खुशियां, करमा विसर्जन करने गई 7 लड़कियों की डूबने से मौत, तीन थी सगी बहनें

Byदिनेश सैनी,
Share
Jharkhand: गम में बदली त्योहार की खुशियां, करमा विसर्जन करने गई 7 लड़कियों की डूबने से मौत, तीन थी सगी बहनें
लातेहार | झारखंड (Jharkhand) के लातेहार में आज शनिवार को बड़ा हादसा हो गया हैं। यहां करमा विसर्जन (Karma Visarjan) के दौरान पानी में डूबने से से 7 लड़कियों की दर्दनाक मौत (Jharkhand 7 Girl Drowning) हो गई है। जानकारी के अनुसार, ये घटना झारखंड के बालूमाथ जिले में हुई है। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जिले के बालूमाथ थाना इलाके के शेरेगाड़ा गांव में करमा विसर्जन के दौरान पानी में गई 7 लड़कियों के अचानक से डूब जाने के पूरे इलाके में गम का माहौल छाया हुआ है। झारखंड में करमा पर्व (Karma Parv) का काफी महत्व है। शुक्रवार को यह पर्व धूमधाम से पूरे राज्य में मनाया गया, लेकिन लातेहार के बालूमाथ में इस दर्दनाक हादसे ने इस पर्व की खुशियों को गम में बदल दिया। यह पर्व खासतौर से आदिवासियों क्षेत्रों में मनाया जाता है। [caption id="attachment_188405" align="alignnone" width="500"] Demo Pic[/caption] ये भी पढ़ें :- इंदौर : चौराहे के बीच अचानक सड़क पर नाचने लगी ‘लड़की’, गाड़ी खड़ा कर देखने लगे लोग… (Watch Video) शेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला में घटी इस दर्दनाक घटना के बारे में जिसने भी सुना व सन्न रह गया। पानी में डूबी (Jharkhand 7 Girl Drowning) लड़कियों की उम्र 10 से लेकर 20 वर्ष तक बताई गई है। इस दर्दनाक घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया। ये भी पढ़ें :- Aligarh : ममता बनर्जी पर 11 लाख का इनाम रखने वाले को पकड़ना पुलिस को पड़ा भारी, लोगों ने कर डाली मारपीट [caption id="attachment_172100" align="alignnone" width="500"] Demo Pic[/caption] हादसे का शिकार हुई तीन लड़कियां थी सगी बहनें जानकारी में सामने आया है कि, करमा डाल विसर्जन के लिए ये सभी लड़कियां रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में उतर गई थीं। इस दौरान ये हादस हो गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों जब तक मौके पर पहुंचे और लड़कियों को बाहर निकाला, तब तक 4 लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन लड़कियों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पानी में डूबी सात लड़कियों में 3 लड़कियां तो सगी बहनें थी, जो एक साथ इस दुनिया से चली गई। इनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  
Published

और पढ़ें