नई दिल्ली | Cervical Cancer Vaccine: देश की केन्द्र सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य हित में बड़ा कदम उठाते हुए स्कूली स्तर पर सार्वभौमकि टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करने का फैसला लिया है। देश की महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए मोदी सरकार जल्द ही स्कूलों में लड़कियों को टीके लगाएंगी।
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से इस अभियान की शुरुआत 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए स्कूलों में की जाएगी। इस उम्र की बेटियों को स्कूल में ही सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) की रोकथाम के लिए सर्ववैक वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। केन्द्र सरकार के इस सर्ववैक वैक्सीनेशन अभियान को लेकर केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से एक लेटर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 15 किलो आईईडी बरामद
जो बच्ची स्कूल में यह टीका नहीं लगवा पाती हैं उनको टीका स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर ये टीका उपलब्ध करवाया जाएगा। सर्ववैक वैक्सीन के टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश पर लिया गया है। गौरतलब है कि, इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन को शामिल करने की सिफारिश की गई थी।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में ‘एमएसएमई-प्रेरणा’ का शुभारंभ
Cervical Cancer Vaccine: इस वैक्सीन को भारत में विकसित किया गया है। भारत में 2023 के मध्य तक स्वदेशी रूप से विकसित इस सर्ववैक वैक्सीन को लगाना शुरू कर दिया जाएगा। भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से भी वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। भारत में निर्मित एचपीवी वैक्सीन की कीमत 200 रुपए निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में 16 राज्यमार्गों के लिए 4279.70 करोड़ मंजूर
ये भी पढ़ें:- चीन का आतंक भारत तक! बिहार में मिले 4 कोरोना केस, चारों बाहर से आए विदेशी