
लखनऊ | AAP Candidates UP Elections 2022: राजधानी दिल्ली में हुकूमत कर रही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejrjiwal) की आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) अब दिल्ली से बाहर निकल कर दूसरे राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 (Vidhansabha Chunav 2022) में भी अपना भाग्य आजमाने में लगी है। इसके तहत आज रविवार को ‘आप’ पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 150 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करके जरिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
ये भी पढ़ें:- Punjab सीएम चन्नी के भाई ने दिखाए बगावती तेवर, टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
गन्दी राजनीति पर झाड़ू चलाने के लिए यूपी फतेह का फैसला
AAP Candidates UP Elections 2022: यूपी चुनावों (UP Assembly Elections 2022) में उम्मीदवारों का बिगुल बजाते हुए संजय सिंह ने कहा कि, बदलाव की राजनीति और गन्दी राजनीति पर झाड़ू चलाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पार्टी के केंद्रीय सहमति से प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया गया है। जिनमें से अभी 150 सीटों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इनमें सिर्फ योग्यतावान उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी है। जिसमें सभी समुदायों को भी प्राथमिकता दी गई है। आप की पहली सूची में जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया हैं।
ये भी पढ़ें:- shocked and hurt : गणतंत्र दिवस परेड से बंगाल की झांकी को बाहर करने पर ममता और पीएम मोदी के बीच छिड़ी बहस
यूपी की जनता से मांगा पूरा समर्थन
AAP Candidates UP Elections 2022: इस दौरान आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, अब यह यूपी के लोगों पर निर्भर करता है कि वे आप के योग्य और इमानदार उम्मीदवारों को जीताकर राजनीति की गन्दगी का सफाया करें। बता दें कि, यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा, जिसके लिए 10 फरवरी से वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल