लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आाप) धीरे-धीरे अपने पांव जमाने में लग गयी है। पार्टी दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद यूपी में जमीन तलाशने की पुरजोर प्रयास में लग गयी है।
सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने में लगे सपा, बसपा और कांग्रेस को इसी के दबाव के चलते जमीन पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आप के रणनीतिकारों का मानना है कि जब तक पार्टी यहां सत्ता पर काबिज नहीं होती है तब तक विपक्ष का विकल्प बनने की पूरी तैयारी कर रही है।
दिल्ली में सत्ता मिलने के बाद से ही पार्टी ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की ओर अपनी विशेष निगाह डालनी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी यूपी में अपने संगठन के विस्तार के लिए तेजी से सदस्यता अभियान चला रही है। इसके अलावा सूबे में सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने यूपी के प्रभारी संजय सिंह को मोर्चे पर लगाया है जो योगी सरकार को घेरने में तेजी से लग गए हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ में डेरा जमा लिया है। लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर वह सरकार की आंख में खटकने लगे हैं। इसका उनको खमियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। उनके ऊपर उप्र के कई जिलों में एफआईआर दर्ज हुई है। लेकिन वो पीछे नहीं हटे हैं। संजय सिंह न सिर्फ जनहित के मुद्दों पर पार्टी को सड़क पर उतार रहे हैं बल्कि संगठन को मजबूती और विस्तार भी दे रहे हैं।
राज्य में चाहे ब्राह्मणों की हत्या से शुरू हुई ब्राह्मण प्रेम की राजनीति हो, कोरोना में उपकरणों की खरीद का मुद्दा हो या फिर लखीमपुर में पूर्व विधायक की हत्या या फिर हाथरस कांड, सब मुद्दों पर आप ने आन्दोलन से लेकर गिरफ्तारियां दी। पार्टी की ओर से यह दिखाने का प्रयास किया गया मानों वही मुख्य विपक्षी दल है।
आप पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने बताया कि, आम आदमी पार्टी ने लगभग सभी जिलों में कमेटी बना ली है। इसके अलावा जो गतिविधियां तेज हुई है, उसके माध्यम से संगठन निर्माण को गति मिल रही है। 370 विधानसभाओं में 20 सदस्यों की कमेटी गठित की गयी है। ब्लाकों और गांवों में संगठन को पहुंचाने पर जोर है। यही कमेटी के सदस्य ही पंचायत चुनाव के अच्छे प्रत्याशी तलाश कर चुनावी मैदान में उतारेंगे।
यूपी में जमीन तलाशने की पुरजोर तैयारी में आम आदमी पार्टी
और पढ़ें
-
चुनावी बॉन्ड से आगे क्या रास्ता?
राजनीतिक चंदे के लिए बनाई गई चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था विफल हो गई है। चुनावी चंदे को साफ-सुथरा बनाने और...
-
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार को हटाया
कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विवेक सहाय पश्चिम बंगाल में नए पुलिस महानिदेशक होंगे, वह कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार...
-
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया
नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों के गृह...
-
पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में...