ताजा पोस्ट

दो पद्मश्री विजेताओं को राज्यसभा भेजेगी आप

ByNI Desk,
Share
दो पद्मश्री विजेताओं को राज्यसभा भेजेगी आप
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने इस बार कारोबारियों और उद्योगपतियों को राज्यसभा सीट के लिए नहीं चुना है। मार्च में आप के राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर जो आलोचना हुई थी उससे सबक लेकर पार्टी ने इस बार दो सीटों के लिए दो पद्मश्री विजेताओं का नाम तय किया है। आप ने जाने माने पर्यावरणविद संत बलबीर सीचेवाल और समाजसेवी विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। संत सीचेवाल ने पर्यावरण के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने अपने दम पर 160 किलोमीटर लंबी काली बेई नदी का प्रदूषण साफ कर दिया था। उनका यह सफाई मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हुआ। उन्हें ईको बाबा की उपाधि मिली। दूसरे उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह साहनी का कारोबार है लेकिन उन्होंने समाजसेवा का बहुत काम किया है और वे पंजाब की संस्कृति के प्रसार से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंकोविड के समय पंजाब के गांवों में बड़ी मदद की। विक्रमजीत सिंह साहनी ने अफगानिस्तान से लौटे सिखों के पुनर्वास के लिए भी काफी काम किया। वे पंजाबी संस्कृति के प्रसार से भी जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि देश में कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन का काम चल रहा है। इसमें पंजाब की दो सीटों के लिए 24 से 31 मई तक नामांकन होना है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें आप की हैं, इसलिए राज्यसभा की दोनों सीटें उसके खाते में जाएंगी।
Published

और पढ़ें