ताजा पोस्ट

आप पार्टी यशवंत सिन्हा को वोट देगी

ByNI Political,
Share
आप पार्टी यशवंत सिन्हा को वोट देगी
नई दिल्ली। लंबी जद्दोजहद के बाद राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया। पार्टी ने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद शनिवार को ऐलान किया कि उसके सांसद और विधायक यशवंत सिन्हा को वोट देंगे। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा- द्रौपदी मुर्मू के प्रति हमारा आदर है। लेकिन हम यशवंत सिन्हा जी को समर्थन देंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति कमेटी की बैठक हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस आवास पर 11 सदस्यों की राजनीतिक मामलों की समिति के सभी सदस्यों बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, आतिशी, एनडी गुप्ता, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, राघव चड्ढा, इमरान हुसैन और राखी बिड़लान शामिल हुए। राजनीतिक मामलों की सीमिति की बैठक के बाद संजय सिंह ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया। गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जो राष्ट्रपति बनने वाली देश की पहली आदिवासी होंगी। इस वजह से कई विपक्षी पार्टियां भी यशवंत सिन्हा की बजाय उनका समर्थन कर रही हैं।
Published

और पढ़ें