लखनऊ। आयुष मिशन ने अपने एप 'आयुष कवच' के माध्यम से मरीजों को घर बैठे इलाज की सुविधा प्रदान करनी शुरू कर दी है। एप के माध्यम से फोन करके आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी विशेषज्ञों से बीमारियों से बचाव लिए सलाह ली जा सकती है।
आयुष मिशन निदेशक राजकमल ने बताया, इसमें तीनों विधाओं के करीब 230 डॉक्टर सुबह आठ बजे रात आठ बजे तक सलाह दे रहे हैं। तीन दिनों में 1000 से अधिक लोगों ने जानकारी ली है। इस एप पर एक बार में 100 से 150 कॉल रिसीव की जा सकती हैं।
मिशन निदेशक ने बताया, आयुष विधा में लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए दो जून को इसमें विशेष फीचर टेली परामर्श का जोड़ा गया है। इसे आयुष टेली कवच का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया, एप के माध्यम से फोन कॉल पर डॉक्टर मरीज या उसके परिजन से बात कर बीमारी के लक्षण या अन्य जिज्ञासाओं के उत्तर देते हैं। इसके अलावा एप पर आयुष संवाद कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। हर शाम पांच बजे से ऐप पर लाइव कार्यक्रम चलता है।
राजकमल ने बताया कि इस एप में तमाम ऐसी सुविधाएं हैं, जो लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं। कोविड-19 से बचने के उपाय, लाइव योग, रोग प्रतिरोधक बढ़ाने की क्षमता के उपाय, मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड केयर फंड में योगदान व राज्यस्तरीय कंट्रोल की जानकारी दी गई है।
'आयुष कवच' एप से घर बैठे मिल रही डॉक्टरी सलाह
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...