
लखनऊ | UP Election Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार अपना राजनीतिक भाग्य आजमाने जा रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगरमियां तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक खबर ये है कि अखिलेश आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं क्यों कि, वो आजमगढ़ से सांसद भी हैं।
ये भी पढ़ें:- Goa election: विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का ऐलान, गोवा में सीएम उम्मीदवार अमित पालेकर
मैनपुरी से भी आजमा सकते हैं किस्मत
यही नहीं, ये भी माना जा रहा है कि, अखिलेश यादव आजमगढ़ के साथ मैनपुरी से भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। मैनपुरी में भी सपा समर्थकों का बाहुल्य माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- Up Election 2022: चुनावों ने कराई गृहकलेश, लखनऊ में बीजेपी के टिकट पर एक ही सीट की दौड़ में पति-पत्नी
ज्यादा तवज्जों आजमगढ़ को, क्योंकि…
अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि, अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। ऐसे में गोपालपुर की सीट का ही अखिलेश चुनाव कर सकते हैं। इस क्षेत्र में मुस्लिमों और यादव मतदाताओं की संख्या भरपूर है जिसका पूरा फायदा समाजवादी पार्टी को मिलता आया है। आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी के लिए काफी मजबूत माना जाता है क्योंकि, बीते पांच विधानसभा चुनावों पर नजर डाली जाए तो समाजवादी पार्टी ने यहां 4 बार विजयश्री हासिल की है। इसके अलावा 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी लहर के बीच इस सीट पर सपा उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव BJP में शामिल, अखिलेश को दिया झटका, मोदी-योगी का जताया आभार
ये भी पढ़ें:- Club house chat : मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस को डीसीडब्ल्यू के नोटिस के बाद प्राथमिकी दर्ज