वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले और यूक्रेन के कई हिस्सों में चल रही लड़ाई के बीच अमेरिका को अपने नागरिकों की चिंता सता रही है। कई और यूरोपीय देशों ने अपने लिए रूस से खतरा बताया है। अमेरिका के विदेश विभाग का कहना कि रूस में रहने वाले अमेरिका नागरिकों को खतरा है। विदेश विभाग ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस में रहे अमेरिका नागरिकों को अलग कर सकते है और हिरासत में भी ले सकते हैं। America and Europe worry
Read also उदात्त मूल्य कट्टर नहीं होते
उधर नीदरलैंड ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का हवाला देते हुए 17 रूसी खुफिया अधिकारियों को देश से निकाल दिया है। एक और यूरोपीय देश बेल्जियम ने भी 21 रूसी राजनयिकों को निकाल दिया है। इस बीच खबर है कि यूक्रेन के परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसमें होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, आईएईएकीव को तकनीकी सहयोग देगा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी यूक्रेन में मानवीय संघर्षविराम की अपील की है, जिससे लोगों तक जरूरी सामान की आपूर्ति की जा सके।
अमेरिका और यूरोप को सुरक्षा की चिंता
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...