वाशिंगटन। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद वहां की राजनीति में पाकिस्तान के बढ़ते दखल के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। अमेरिका ने पाकिस्तान की इमरान सरकार से साफ कह दिया है कि तालिबान जब तक अपने दो बड़े वादे पूरे नहीं करता, तब तक पाकिस्तान उसे मान्यता न दे। पहला वादा- महिलाओं और लड़कियों को हक देना। दूसरा- अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक अफगानियों को इसकी मंजूरी देना। अमेरिका ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान के साथ संबंधों पर नए सिरे से विचार कर रहा है। (america pakistan taliban afghanistan)
गौरतलब है कि तालिबान नेता कई बार इन दोनों वादों को पूरा करने का भरोसा दिला चुके हैं। हालांकि, धरातल पर सच्चाई कुछ और है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन प्रतिनिधि सभा के सामने पेश हुए और अफगानिस्तान के मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा- हम जानते हैं कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हित बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो हमारे नजरिए के खिलाफ हैं।
Read also 17 अक्टूबर को बोलियों के माध्यम से दो नई आईपीएल टीमों की नीलामी करेगा बीसीसीआई: रिपोर्ट
उन्होंने कहा- अमेरिका अफगानिस्तान के भविष्य के बारे में सोच रहा है। कुछ लोग तालिबान को मजबूत बना रहे हैं। आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कुछ सांसदों ने ब्लिंकेन से पूछा- क्या अमेरिका पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर नए सिरे से विचार कर रहा है? इस पर ब्लिंकेन ने कहा- हम इस पर विचार कर रहे हैं। ये देखा जा रहा है कि पाकिस्तान ने 20 साल में क्या भूमिका निभाई और आने वाले कुछ साल में उसे क्या करना चाहिए।
अमेरिकी संसद में कई सांसदों ने तालिबान और पाकिस्तान के रिश्ते पर सवाल पूछे। कुछ ने कहा कि पाकिस्तान 20 साल से काबुल सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा था। ब्लिंकेन ने सुनवाई के दौरान ये भी माना कि अगर अमेरिका अब भी अफगानिस्तान में रुकता तो इससे ज्यादा नुकसान हो सकता था। तालिबान ने पांच हजार कैदियों को रिहा कर दिया था। विदेशी सैनिकों पर हमले बढ़ सकते थे। ब्लिंकेन ने कहा- इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि अफगानिस्तान में जंग जल्द खत्म हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- अमेरिका अफगानिस्तान और उस क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
अमेरिका ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...