ताजा पोस्ट

रूस के प्रति भारत की तटस्था को लेकर अमेरिका की धमकी! कहा- चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

ByNI Desk,
Share
रूस के प्रति भारत की तटस्था को लेकर अमेरिका की धमकी! कहा- चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत
नई दिल्ली | America Threat to India: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही खूनी जंग ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ये खूनी जंग तेजी से आगे बढ़ती हुई 50 दिन के करीब पहुंचने वाली है। लेकिन रूस द्वारा यूक्रेन को कमजोर समझने की गलती ने उसे भारी परेशानी में डाल दिया है। इतने दिनों स ेचल रही जंग में रूस को जबरदस्त आर्थिक नुकसान हो रहा है। रूस के अन्य देशों से संबंध बिगड़ गए है और उनसे व्यापार खत्म हो गया है। अमेरिका लगातार रूस से व्यापारिक संबंध तोड़ रहा है और दूसरे देशों को भी उससे व्यापार खत्म करने का दवाब बना रहा है। जिसके चलते अमेरिका ने भारत को खुली चुनौती दे डाली है और गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही है। अमेरिका ने भारत पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ये भी पढ़ें:- बुचा ‘नरसंहार’ की भारत ने निंदा की अमेरिका की धमकी- रूस के साथ संबंध के परिणाम दीर्घकालिक साबित होंगे America Threat to India: यूक्रेन-रूस युद्ध मुद्दों पर अमेरिका को भारत की तटस्था पसंद नहीं आ रही है। भारत यूक्रेन युद्ध मामले में स्वयं तटस्थ बनाए हुए है। लेकिन अमेरिका चाहता है कि, भारत भी अन्य देशों की तरह रूस पर प्रतिबंध लगाए और उससे व्यापार खत्म करे। लेकिन भारत ऐसा नहीं कर रहा है। जिसके चलते अमेरिका ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए भारत को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ब्रायन डीज ने भारत को धमाते हुए कहा है कि रूस से गठबंधन की भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। भारत के रूस के साथ अधिक रणनीतिक गठबंधन के परिणाम दीर्घकालिक साबित होंगे। अमेरिका पहले भी बनाता रहा है भारत पर दबाव ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने भारत पर दबाव डालने की कोशिश की है। इससे पहले भी अमेरिका भारत पर कई मुद्दों को लेकर दबाव बनाता रहा है। भारत की ओर से रूस से सस्ते में तेल खरीदने की कोशिशों पर अमेरिका की पहले भी कई बार आपत्ति आ चुकी है। खैर जो कुछ अभी चल रहा है वह भविष्य के लिए अच्छा होता नहीं दिख रहा है। दुनिया के सभी देशों को इस संकट से मिलकर ही गुजरना होगा। ये भी पढ़ें:- यूक्रेन: भारत ने मुँह खोला
Published

और पढ़ें