ताजा पोस्ट

अमेरिका की चेतावनी! रूस की केमिकल हथियार से हमले की तैयारी, दुनिया में हड़कंप

ByNI Desk,
Share
अमेरिका की चेतावनी! रूस की केमिकल हथियार से हमले की तैयारी, दुनिया में हड़कंप
नई दिल्ली |  Russia Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ आक्रमणकारी नीति अपनाने वाले रूस ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है। इस युद्ध को चलते हुए आज 14 दिन हो गए हैं। जिसके बाद यूक्रेन सिर्फ तबाही का मंजर नजर आ रहा है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति भी हार मारने को तैयार नहीं है और रूस की सैना को भारी नुकसान पहुंचाने का बराबर दावा कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने फिर चेतावनी दी है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर केमिकल अटैक किया जा सकता है। जिसके बाद दुनिया के देशों में हड़कंप मचा हुआ है। ये भी पढ़ें:- Assembly Election Results 2022 Live: मतगणना जारी, यूपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, पंजाब में कांग्रेस आगे Ukraine India take initiative रूस की केमिकल हथियार से हमले की तैयारी अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी की ओर से कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर बायोलॉजिकल या फिर केमिकल हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है। ऐसे में हमारे पास चिंतित होने की अहम वजह है। हमे रूस पर नजर रखनी चाहिए। ये भी पढ़ें:- कांग्रेस ने लगाए सबसे काबिल प्रबंधक यूके का दावा रूस कर चुका थर्मोबारिक रॉकेट का इस्तेमाल Russia Ukraine War:  गौरतलब है कि, यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने भी इससे पहले एक बड़ा दावा करते हुए रूस पर आरोप लगाया था कि, रूस ने यूक्रेन में थर्मोबारिक रॉकेट का इस्तेमाल किया है। यूके के रक्षा मंत्री ने कहा था कि रूस ने यूक्रेन में थर्मोबारिक रॉकेट का उपयोग करते हुए वहां हवा से ऑक्सीजन को खत्म करने का काम किया है। उनके अनुसार, थर्मोबारिक रॉकेट को वैक्यूम बम भी कहते हैं, इससे इलाके में हवा से ऑक्सीजन कम हो जाता है, जिससे उच्च तापमान का विस्फोट होता है और लोगों में गंभीर समस्या हो जाती है। यह सामान्य बम से कहीं ज्यादा तबाही मचाता है। ये भी पढ़ें:- युद्ध थमने के आसार!
Published

और पढ़ें