
झज्जर | Jhajjar Ammonia Gas Leak: हरियाणा के झज्जर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगे और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, झज्जर शहर में बेरी गेट क्षेत्र में स्थित कत्था फैक्टरी में अमोनिया गैस के सिलिंडर से निकल रही पाइप लीक होने से गैस का रिसाव हो गया।
ये भी पढ़ें:- MP Board Results 2022 आज होगा घोषित, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे विद्यार्थी
शहर में मची अफरा-तफरी, लोगों की बिगड़ी तबीयत
Jhajjar Ammonia Gas Leak: गैस का रिसाव होने से गैस की गंध रिहाइशी इलाके में फैलने लगी और लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ये घटना बीती रात 10 बजे के करीब की है। गैस लीक होने से कई लोगों की हालत खराब हो गई। लोगों को उल्टियां होने लगी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया।
ये भी पढ़ें:- दबंग गोविंद सिंह विपक्ष का जुझारूपन लौटा सकते हैं…
#WATCH हरियाणा: झज्जर ज़िले मे एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौज़ूद हैं। इस दौरान इलाके में पुलिस भी तैनात है। pic.twitter.com/JHdhVcuOw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2022
आस-पास का इलाका करवाया खाली
कत्था प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने के बाद फैक्ट्री के स्टाफ को भी बाहर निकाला गया। स्थिति ज्यादा खराब होती देख पुलिस ने आस-पास के इलाकों को पूरी तरह खाली करा लिया। प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सड़कों पर पानी की बौछार करवाई। ताकि हवा में फैली गैस को दबाया जा सके। इसी बीच राहत बचाव कार्य में लगे दमकल विभाग के दो कर्मचारियों की भी हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें:- चुनावी वादों को धरातल पर ला रही पंजाब सरकार, अब महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1 हजार रुपए