बुलढाणा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली फिल्मी हस्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जाने माने अभिनेता और फिल्मकार अमोल पालेकर कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र के आखिरी चरण में कई और फिल्मी सितारे इसमें शामिल हुए। रविवार को अमोल पालेकर और उनकी पत्नी व जानी मानी लेखिका संध्या गोखले इस यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी यात्रा में शामिल हुए।
बहरहाल, कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ अमोल पालेकर और संध्या गोखले की तस्वीरें साझा की गई हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा के महाराष्ट्र चरण के आखिरी दिन पालेकर और उनकी पत्नी बुलढाणा में यात्रा में शामिल हुए। महाराष्ट्र चरण से रविवार की रात को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन अब यात्रा महाराष्ट्र में 21 और 22 नवंबर को विश्राम करेगी। राहुल गांधी अब 21 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विट किया- देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देश की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद। इससे पहले सिने जगत से पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसी विभिन्न हस्तियों ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था।
इस बीच कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने रविवार को महाराष्ट्र में संवाददाताओं से कहा कि यात्रा महाराष्ट्र में 21 और 22 नवंबर को विश्राम करेगी और 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि पहले यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी।
कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुए अमोल पालेकर
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...