गुंटूर | Andhra Pradesh 13 New Districts List: भारत के आंध्र प्रदेश राज्य को सोमवार को 13 नए जिले मिल गए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने आज गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 नए जिलों का शुभारंभ किया। ऐसे में आंध्र प्रदेश में अब कुल जिलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
ये भी पढ़ें:- Bihar MLC Election के लिए वोटिंग जारी, एनडीए और आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला
4 अप्रैल से सभी 13 नए जिलों कामकाज शुरू करने के निर्देश
जगन सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश में गठित किए गए ये सभी 13 नए जिले 4 अप्रैल से आंध्र के नक्शे पर आ जाएंगे। इससे पहले सीएम जगन ने सभी अधिकारियों को नए जिलों के कार्यालय आवंटन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे 4 अप्रैल को सभी नए 13 जिला कार्यालयों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ कामकाज शुरू करने के लिए कहा था।
ये भी पढ़ें:- भारत में 715 दिन बाद कोरोना में सबसे बड़ी राहत, आज सामने आए सिर्फ 913 केस, 13 लोगों की मौत इन जिलों से अलग होकर बने नए जिले - Andhra Pradesh 13 New Districts List - पूर्वी गोदावरी जिले से अलग होकर काकीनाडा और कोनसीमा बना नया जिला। - पश्चिम गोदावरी जिले से निकलकर एलुरु बना नया जिला। - गुंटूर जिले से अलग होकर पलनाडु और बापटला बना नया जिला। - कुरनूल जिले को काटकर बनाया गया नांदयाल नया जिला। - विजयनगरम से अलग होकर मान्यम बना नया जिला। - विशाखापत्तनम से अलग होकर अनाकापल्ली और अल्लूरी सीताराम राजू बना नया जिला। - कडप्पा जिले से अलग होकर अन्नामाया बना नया जिला। - कृष्णा जिले को बांटकर बनाया गया एनटी रामाराव नया जिला। - अनंतपुर जिले से निकलकर श्री सत्य साईं बना नया जिला। - चित्तूर जिले से निकलकर श्री बालाजी बना नया जिला। ये भी पढ़ें:- राजस्थान में यहां 121 रुपये पार बिक रहा पेट्रोल, जानें चार महानगरों में आज कितने बढ़े दामआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर ज़िले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 13 नए ज़िलों का उद्घाटन किया। राज्य में अब कुल 26 ज़िले होंगे। pic.twitter.com/r8W4xYGL5T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2022