ताजा पोस्ट

ARIJIT SINGH MOTHER NO MORE : अरिजीत सिंह की मां ने कोरोना से हारी जंग, कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Share
ARIJIT SINGH MOTHER NO MORE : अरिजीत सिंह की मां ने कोरोना से हारी जंग, कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अपनी आवाज से लाखो लोगो को दीवाना बना देने वाले अरिजीत सिंह आज बेहद गमगीन है। अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थी। कोरोना की वजह से उनके सेहत लगातार खराब हो रही थी, जिसकी बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोलकता में कोरोना से हालत बेहद खराब है। भारत के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले कम जरूर हो रहे है लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं रूक रहा है। सरकारों ने अपनी तरफ से अथक प्रयास कर लिए है फिर भी कोरोना का राक्षस नियंत्रण में नहीं हो रहा है। इसे भी पढ़ें इंसानी गिद्ध: कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के दौरान शरीर से नोच लेते थे आभूषण और अन्य कीमती चीजें…

स्वास्तिका मुखर्जी ने दी जानकारी

आपको बता दें कि बीते दिनों 'दिल बेचारा' फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत है। जिसके बाद सामने आया था कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां बीमार हैं। सिंगर की मां के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। अरिजीत सिंह अपनी मां के बेहद करीब थे। इस बात से अरिजीत सिंह सदमे में है।

अरिजीत की मां की हालत थी क्रटिकल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (20 मई) की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी।  लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके। अंत में उन्होनें दुनिया को अलविदा कह दिया।

नेशनल अवॉर्ड WINNER है अरिजीत सिंह

अपने गानों से लोगों को प्यार का दर्द समझाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से लाइम लाइट में आने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को पहचान फिल्म 'आशिकी 2' के गाने से मिली। इसके बाद इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा। ए दिल मुश्किल, कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरिजीत सिंह नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
Published

और पढ़ें