ताजा पोस्ट

पंजाब में चुनावी घमासान के बीच केजरीवाल की ‘AAP’ को जोरदार झटका, 65 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

ByNI Political,
Share
पंजाब में चुनावी घमासान के बीच केजरीवाल की ‘AAP’ को जोरदार झटका, 65 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ | पंजाब में कांग्रेस और भाजपा से भी मजबूत पार्टी मानी जा रही केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। जालंधर के दो विधानसभा क्षेत्रों से ‘आप’ पार्टी के 65 पदाधिकारियों ('AAP' 65 Leaders Resigned) ने इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद चुनावी घमासान के बीच आप के सामने बड़ा संकट उभर आया है। सबकुद दिल्ली से नियंत्रित, हमारे पास कुछ नहीं जालंधर के इन आप नेताओं ने अपना इस्तीफा देते हुए ‘तानाशाही’ के आरोप लगाए हैं। पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों ('AAP' 65 Leaders Resigned) का आरोप है कि, ‘तानाशाही और स्थानीय नेताओं की कोई भी पूछ नहीं होने के चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी इकाई को दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है और स्थानीय नेताओं के पास अपने कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी तानाशाही के चलते पिछले विधानसभा चुनाव में जीते विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। ये भी पढ़ें:- भाजपा से निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहू आज थामेंगी कांग्रेस का हाथ इन्होंने दिए इस्तीफे चुनाव से ठीक पहले पंजाब के बढ़ते प्रभाव को संकट में डालने वाले नेताओं में वार्ड अध्यक्ष, सर्किल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, संयोजक और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। जिनमें जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर मध्य विधानसभा क्षेत्र से 37 पदाधिकारियों ने अपना सौंपा है। ये भी पढ़ें:- इस बार तो नहीं खारिज करते झांकियां! केजरीवाल लगे हुए है यहां भी हुकूमत कायम करने में आपको बता दें कि, पंजाब में विधानसभा चुनाव 2017 में ‘आप’ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। जिसके बाद से ही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी आप की हुकूमत कायम करने में लगे हुए हैं। केजरीवाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं और पंजाब के लोगों से कई बड़े-बड़े वादे कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी के नेताओं का नाराज होकर इस्तीफा देना आप को मुसीबत में डाल सकता है।
Published

और पढ़ें