ताजा पोस्ट

भाजपा की पहली सूची में मिली अरविंद कुमार शर्मा काे जगह

ByNI Desk,
Share
भाजपा की पहली सूची में मिली अरविंद कुमार शर्मा काे जगह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज जारी की गयी चार प्रत्याशियों की पहली सूची में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को जगह दी गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कल शर्मा को सदस्यता ग्रहण करायी थी। शर्मा के अलावा उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे लक्ष्मण आचार्य विधान परिषद के लिये प्रत्याशी बनाये गये हैं। गौरतलब है कि 28 जनवरी को 12 सीटों के लिये हाेने वाले विधान परिषद चुनाव में भाजपा का दस सीट जीतना तय है जबकि सपा एक सीट पर चुनाव जीत सकती है। सपा ने हालांकि दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नामांकन कराया है जिसके चलते एक सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। इस चुनाव में बसपा की भूमिका को अहम माना जा रहा है।
Published

और पढ़ें