समाचार मुख्य

मिजो-असम विवाद में छह जवानों की मौत, मुख्यमंत्रियों का एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप

ByNI Desk,
Share
मिजो-असम विवाद में छह जवानों की मौत, मुख्यमंत्रियों का एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप
assam mizoram cops killed गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि मिजोरम के साथ सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसा में राज्य पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भी असम पुलिस और मिजोरम के आम लोगों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो जारी किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को इसमें टैग करके कहा कि वे जल्दी इस मामले में दखल दें। गौरतलब है कि अमित शाह रविवार को ही पूर्वोत्तर के दौरे से लौटे हैं और उसके एक दिन बाद सोमवार को असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा भड़क गया। बताया जा रहा है कि असम के सुरक्षा बलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़पें हुई हैं। दोनों तरफ से लाठियां चली हैं। आंसू गैस के साथ फायरिंग की भी खबर है। दोनों तरफ से तनाव की स्थिति बनी हुई है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि असम की पुलिस ने आम लोगों पर आंसू गैस के गोले और लाठियां बरसाई हैं। Read also बीएसएफ, ईडी, रॉ अफसरों की भी जासूसी! असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को टैग करते हुए लिखा- मैंने अभी-अभी मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा जी से बात की है। असम दोनों राज्य की सीमाओं के बीच यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। जरूरत पड़ी तो मैं खुद बात करने के लिए आइजोल जाऊंगा। शर्मा ने एक और ट्विट किया- जोरमथंगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के एसपी ने हमसे कहा है कि जब तक हम अपनी पोस्ट से पीछे नहीं हट जाते तब तक उनके नागरिक हिंसा नहीं रोकेंगे। ऐसे हालात में सरकार कैसे चला सकते हैं? इस ट्विट के जवाब में जोरामथंगा ने ट्विट किया- हिमंत जी, अमित शाह जी ने दोनों मुख्‍यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण बैठक कराई थी। उसके बाद आश्‍चर्यजनक रूप से आज मिजोरम में वेरिंगटे ऑटो रिक्‍शा स्‍टैंड के पास असम पुलिस की दो कंपनियां नागरिकों के साथ आईं और वहां मौजूद नागरिकों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। उन्‍होंने सीआरपीएफ और मिजोरम पुलिस के जवानों को भी भगा दिया। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री एक दूसरे पर हिंसा भड़काने के आरोप लगा रहे हैं।
Published

और पढ़ें