ताजा पोस्ट

विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते है हरीश रावत, जल्द होगी घोषणा- सूत्र

Share
विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते है हरीश रावत, जल्द होगी घोषणा- सूत्र
देहरादून |  उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लगी है। सभी पार्टियां इस तैयारी में लगी है कि किस चेहरे के मुख्यमंत्री के साथ चुनाव लड़ा जाए। कांग्रेस इस को लेकर जल्द ही घोषणा कर सकते है। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है कि उत्तराखंड में कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए हरीश रावत को उतारकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। ( Harish Rawat for CM in Congress )  इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। हरीश रावत को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन भी बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि हरीश रावत को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने की तैयारी है। इनकी जगह ब्राह्मण चेहरा गणेश गोदियाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। Harish Rawat for CM in Congress also read: जानिए नेपाल की नायाब भेंट रुद्राक्ष के बारे में, जिसका पीएम मोदी आज करेंगे उदघाटन..जानिए इसकी खूबियां

हरीश रावत को सीएम पद के लिे उतारना तय ( Harish Rawat for CM in Congress )

बता दें कि उत्तराखंड में 2022 के प्रारंभ में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में सियासी उठापटक के बीच तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसकी जगह बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया। बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर युवा नेतृत्व और 60 प्लस सीटें जीतने के नारे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। ( Harish Rawat for CM in Congress ) कहा जा रहा है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए दो उम्‍मीदवार है हरीश रावत और प्रीतम सिंह। इन दोनों को लेकर कांग्रेस उलझन में चल रही है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस हरीश रावत को ही मुख्यमंत्री पद के लिए मैदान में ही उतारेगी। उत्तराखंड के नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान ने दो दिनों तक मंथन कर पार्टी के सियासी हालात को सामान्य करने की कोशिश की है। लेकिन सूबे के जातीय समीकरण के चलते फॉर्मूला तय नहीं हो पा रहा है। Harish Rawat for CM in Congress

कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी लॉबिंग

सूत्रों के अनुसार प्रीतम सिंह प्रदेश संगठन की कमान अपने करीबी युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी को देना चाहते हैं। ( Harish Rawat for CM in Congress ) इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए यही शर्त भी रखी है कि उनके करीबी शख्स को संगठन की कमान सौंपी जाएगी। कापड़ी ब्राह्मण समुदाय से भी आते हैं और मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री हैं। वहीं, हरीश रावत ब्राह्मण समाज से आने वाले पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। गोदियाल उनके करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि गोदियाल के नाम पर लगभग सहमति बन गई है।
Published

और पढ़ें