जामनगर | AAP Candidate Vishal Tyagi : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए आज जहां मतदान जारी है वहीं दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका खाना पड़ा है। गुजरात के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने राज्य की जामनगर दक्षिण विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार विशाल त्यागी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें:- दीदी ने फिर साधा PM Modi पर निशाना कहा- वोटिंग के दिन रोड़ शो गलत!
आप उम्मीदवार विशाल त्यागी के खिलाफ कारोबारी भावेश उर्फ टीनाभाई नकुम ने 3.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जानकारी के मुताबिक, एटीएस ने विशाल त्यागी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात उन्हें राजस्थान से गिर्फतार कर जामनगर पुलिस को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- ट्रक-कार टक्कर के बाद आग लगी, दो जिंदा जले
8 महीने पहले ही आपा में हुए हैं शामिल
विशाल त्यागी लगभग 8 महीने पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनका कंस्ट्रक्शन, इवेंट मैनेजमेंट और शिपिंग का कारोबार है। आम आदमी पार्टी ने उनको इस बार गुजरात की जामनगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर त्यागी का मुकाबला बीजेपी के दिव्येश अकबरी और कांग्रेस के मनोज कथीरिया से है। वहीं दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार पर हुई कार्रवाई पर विरोध जताते हुए इसे राजनीतिक रंजिश के तहत झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें:- वधावन बंधुओं की वैधानिक ज़मानत को हाई कोर्ट में चुनौती
AAP Candidate Vishal Tyagi : आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। जबकि, पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को हो संपन्न हो चुकी है। अब 8 दिसंबर को सभी उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।
ये भी पढ़ें:- जी-20 वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट हो : अमिताभ कांत