नवसारी | Gujarat Polls 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज शुरू हुए मतदान से पूर्व एक बड़ी घटना सामने आई है। वोटिंग से ठीक पहले राज्य के नवसारी जिले की वांसदा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी पीयूष पटेल (Piyush Patel) पर हमला हुआ है। हमले में पटेल बुरी तहर से जख्मी हो गए हैं और उनके सिर पर चोट आई है।
कई कार्यकर्ता घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
भाजपा प्रत्याशी पर हुए इस हमले में पीयूष पटेल के अलावा उनके साथ मौजूद उनके करीब चार-पांच कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं। इसी के साथ पटेल के काफिले में चल रही 3-4 गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- कांग्रेस और भाजपा के निजी हमले का फर्क
कांग्रेस पर हमले का आरोप
मतदान से पूर्व इस घटना से भाजपा में जमकर आक्रोश है। पीयूष पटेल पर हुए इस जानलेवा हमले को लेकर वंसदा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।
भाजपा समर्थकों ने किया हंगामा
भाजपा नेताओं और पटेल के समर्थकों ने इस हमले की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। हमले को लेकर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने वोटिंग से पहले पूरी प्लानिंग के साथ यह हमला किया है। हमले के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें:- भाजपा के खिलाफ तीन राज्यों का भाईचारा!
आज 8 बजे शुरू हो चुका मतदान
Gujarat Polls 2022: आपको बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आज सवेरे 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। गुजरात की कुल 89 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए पहले चरण में आज 19 जिलों में मतदान हो रहा है। इन सभी सीटों के लिए 14 हजार 382 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
गुजरात में मतदान से पहले बवाल! भाजपा उम्मीदवार पर हमला, कार्यकर्ता भी घायल
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...