ताजा पोस्ट

लोकतंत्र को तानाशाही का शिकार बनाने का प्रयास: अखिलेश

ByNI Desk,
Share
लोकतंत्र को तानाशाही का शिकार बनाने का प्रयास: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकाधिकारी प्रवृत्ति को देखकर लगता है कि लोकतंत्र को एक बार फिर तानाशाही का शिकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश को आर्थिक अराजकता, मंदी, अपराध और लोकतंत्र के अवमूल्यन की दिशा में ढकेला है। साजिश और अफवाह, यही भाजपा के हथियार है। भाजपा की एकाधिकारी प्रवृत्ति की आशंका प्रबल होती दिखती है। उन्होने कहा कि आज के दिन ही देश में लोकतंत्र को तानाशाही का शिकार बनाया गया था। जब उसके विरोध में जनता उठी तो दूसरी आजादी की रक्षा हो सकी। आज फिर वैसी संक्रमण कालीन स्थिति बन रही है। किसान के विरूद्ध गहरी साजिश के तहत कारपोरेट पूंजीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। साम्प्रदायिकता और जातियों के बीच नफरत लोकतंत्र को कमजोर करती है। यादव ने आव्हान किया हमें यह देखना होगा कि नौजवानों और किसानों के साथ अन्याय न हों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का हनन न हो। देश में डर और आतंक का माहौल पैदा करने वालों को सफल न होने दें। लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान की मूल प्रस्तावना के हिस्से हैं। समाजवादी पार्टी इनके लिए प्रतिबद्ध है।
Published

और पढ़ें