nayaindia Sonmarg Avalanche: जोशीमठ भू-धंसाव के बीच कश्मीर के सोनमर्ग में ...
इंडिया ख़बर

जोशीमठ भू-धंसाव के बीच कश्मीर के सोनमर्ग में भीषण बर्फीला तूफान, 1 की मौत दो लापता

ByNI Desk,
Share

श्रीनगर | Sonmarg Avalanche: जहां एक ओर उत्तराखंड के जोशीमठ जिले में भू-धंसाव के कारण सैंकड़ों लोगों के घर धंसे जा रहे हैं। राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक हिली हुई है। इमारतों में दरारों का सिलसिला रूक नहीं रहा हैं वहीं दूसरी ओर आज कश्मीर के सोनमर्ग में भीषण बर्फीले तूफान ने तबाही मचा दी है।

ये भी पढ़ें:- आज युजवेंद्र चहल नहीं करेंगे पहल, Kuldeep Yadav दिखाएंगे फिरकी का जादू

Sonmarg Avalanche: गुरूवार को सोनमर्ग में आए इस भीषण बर्फीले तूफान में एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की मौत हो गई, जबकि 2 श्रमिक लापता बताए जा रहे हैं। तूफान में मारे एग मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- देश में आज 200 के करीब पहुंचे कोरोना के नए मामले, यहां हो गई एक मरीज की मौत

जानकारी के अनुसार, ये हिमस्खलन सोनमर्ग के जोजिला पास से सटे बालटाल में हुआ है। बताया जा रहा है कि, यहां कंस्ट्रक्शन का कुछ काम चल रहा था। जिसके चलते वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हो गया। ये इतना भीषण था कि इसने किसी को भी बचने का मौका नहीं दिया और वहां काम रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें:- पानीपत में खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप

उत्तराखंड में भू-धंसाव को लेकर गृहमंत्री शाह की बैठक
Joshimath Crisis: वहीं दूसरी ओर, जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव ने केंद्र सरकार की टेंशन को और बढ़ा दिया है। जिसके चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर आज गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में एनडीआरएफ, गृह सचिव और इससे जुड़े कई अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस संबंध में पहले ही उच्चस्तरीय बैठक कर चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बराबर इस संकट पर नजर बनाए हुए है। वे फिर से दोबारा जोशीमठ पहुंचे और पूरी रात वहीं गुजारी। सीएम ने आज फिर से भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रा का दौरा किया है।

ये भी पढ़ें:- बिहार के मंत्री जी के बयान पर बवाल! संत बोले- जीभ काटने वाले को मिलेगा 10 करोड़ का ईनाम

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें