nayaindia Sikkim Avalanche सिक्किम में हिमस्खलन, सात की मौत
ताजा पोस्ट

सिक्किम में हिमस्खलन, सात की मौत

ByNI Desk,
Share

गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसमें सात पर्यटकों की मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घटना सुबह साढ़े 11 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई। सेना की ओर से एक बयान में बताया गया है कि बर्फ के नीचे पांच-छह गाड़ियां फंस गईं, जिनमें करीब 30 लोग थे।

सेना के मुताबिक शाम चार बजे तक बर्फ से सात शव निकाले जा चुके थे और छह पर्यटकों सहित 23 लोगों को बचा लिया गया था। इनमें 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम में हिमस्खलन में पर्यटकों की मौत पर शोक जताया। हादसे वाले इलाके में 13वें पड़ाव तक जाने का पास जारी किया जाता है। इसके आगे जाने की इजाजत नहीं होती।

जानकार सूत्रों के मुताबिक पर्यटक जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें पड़ाव तक चले गए और वहीं हादसा हो गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें पड़ाव पर हुए हिमस्खलन में 25-30 पर्यटक फंस गए थे। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, बीआरओ ने बचाव अभियान चला कर कई लोगों को बचाया है। छह पर्यटक गहरी घाटी से निकाले गए। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन सौ लोग और 80 गाड़ियां सड़क बाधित होने के कारण नाथु ला पर फंसे हुए थे। सड़क से बर्फ हटाने के बाद इनको भी वहां से निकाल लिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें