ताजा पोस्ट

श्रीराम की नगरी Ayodhya में इस बार दीपोत्सव होगा बेहद खास, Yogi सरकार जुटी तैयारियों में, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

Byदिनेश सैनी,
Share
श्रीराम की नगरी Ayodhya में इस बार दीपोत्सव होगा बेहद खास, Yogi सरकार जुटी तैयारियों में, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
अयोध्या | Ayodhya Deepotsav 2021 : श्रीराम की नगरी अयोध्या (Shri Ram Janmabhoomi) एक बार फिर से दिवाली के पावन पर्व पर दुल्हन की तरह सजने वाली है। इस बार यहां होने वाला दीपोत्सव का आयोजन पिछले साल से भी भव्य होने जा रहा है। इस बार दीपोत्सव में कल्पना से परे भी कई चीजें होने वाली हैं। राज्य की योगी सरकार अयोध्या में अलौकिक दिवाली मनाने की तैयारी में है। इस बार अयोध्या की दीपोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होगा ड्रोन। जी हां, अब की बार अध्योध्या में 500 ड्रोन के जरिये राम की नगरी का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ड्रोन के जरिए एक शो होगा जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन की झलकियां दिखाई जाएंगी। ये भी पढ़ें :- Punjab के बाद अब Chhattisgarh में न बदल जाए CM! सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल Ayodhya Deepotsav 2021 : अयोध्या में इस बार होने जा रहा दीपोत्सव तीन दिन का रहेगा। अयोध्य के दीपोत्सव को लेकर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम का कहना है कि, इस बार दीपोत्सव में साढ़े सात लाख दिए जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ इसमे अंतराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का समापन समारोह भी होगा। साथ ही इस बार अयोध्या कार्निवल भी आयोजित किया जाएगा। ये भी पढ़ें :- जानी-मानी कवियत्री और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन , राजस्थान की पूर्व मंत्री बीना काक की बहिन थीं 2018 में 3 लाख और अब 2021 में साढ़े 7 लाख दीपक जलाने की तैयारी आपको बता दें कि, 2018 में अयोध्या दीपोत्सव में 3 लाख 1 हजार 152 रिकॉर्ड दीपक जलाए गए थे। जबकि, 2020 में 6 लाख 6 हजार 569 दीपक जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया और अब 2021 में दीपोत्सव में साढ़े 7 लाख दीप जलाकर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। ये भी पढ़ें :- बिहार के 24 वर्ष के शुभम कुमार ने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा टॉप की, और दूसरा रैंक जागृति अवस्थी का अयोध्या दीपोत्सव में पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल 2021 अयोध्या दीपोत्सव काफी खास होने वाला है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी इस बार दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखकर दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही है। माना जा रहा है कि, इस बार दीपोत्सव की थीम बाहुबली सेट को बनाने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई तैयार करने वाले हैं।
Published

और पढ़ें