ताजा पोस्ट

वोटिंग से ठीक पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने BJP को दिया झटका, VIP पार्टी  से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

ByNI Political,
Share
वोटिंग से ठीक पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने BJP को दिया झटका, VIP पार्टी  से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
बलिया | उत्तर प्रदेश (UP Assembly Election 2022) में पहले चरण की 58 सीटों पर बीते दिन मतदान पूरा हो चुका है और लोगों ने बढ़चढ़ कर वोट डाले हैं। लेकिन प्रदेश की बलिया सीट पर अभी वोटिंग होनी बाकी है उससे पहले ही वहां समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे है। दरअसल, बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने बीजेपी को झटका दिया है और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हो गए हैं। ये भी पढ़ें:- UP Election : भैंस,किताब चोरी जैसे झूठे आरोप लगाकर आजम खान को जेल भेजा और किसानों को कुचलने वाला… भाजपा ने काटा सुरेंद्र सिंह का टिकट बता दें कि, भाजपा ने इस बार सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर विधायक और मंत्री रहे स्वरूप शुक्ला को देते हुए बैरिया से चुनावी जंग में उतारा है। जिससे नाराज सुरेंद्र सिंह ने भी अब विकासशील इंसान पार्टी के निशान पर विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) लड़ने का ऐलान कर दिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह किसी भी दल के टिकट को पाने के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। ये भी पढ़ें:- सीएम शिवराज चौहान का वीडियो वायरल, कहा- उत्तराखंड में तो भाजपा गई… भाजपा का बिगड़ सकता है समीकरण सुरेंद्र सिंह भाजपा के मौजूदा विधायक है और आरएसएस के पदाधिकारी भी रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता के बीच उनका काफी रूतवा भी है। बता दें कि, पिछले चुनाव 2017 में भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 64 हजार 868 वोट मिले थे और उन्होंने उस समय के विधायक व समाजवादी पार्टी नेता जयप्रकाश अंचल को हराया था। ऐसे में सुरेंद्र सिंह के इस कदम से भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि, सुरेंद्र सिंह क्षेत्र में भाजपा के वोटों पर सेंध मारने का काम करेंगे। ये भी पढ़ें:- Jammu Kashmir : BJP को घेरती हुईं बोली महबूबा मुफ्ती-सच बोलने वाले जेल में और अपराधी खुले…
Published

और पढ़ें