रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने
के आरोप में मांडर से विधायक बंधु तिर्की को आज निष्कासित कर दिया। झाविमो के
प्रधान महासचिव अभय सिंह ने यहां बताया कि तिर्की को पार्टी विरोधी गतिविधि में
शामिल होने के आरोप पर 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए 17 जनवरी 2020
को पत्र प्राप्त हुआ था। सिंह ने बताया कि तिर्की ने पत्र प्राप्त होने के बाद भी तय
समयसीमा के भीतर अपना पक्ष नहीं रखा। उन्होंने कहा कि इसके बाद झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश के अनुसार,
तिर्की के पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्तता के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।