ताजा पोस्ट

Rajasthan के Barmer में भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Byदिनेश सैनी,
Share
Rajasthan के Barmer में भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
बाड़मेर | Barmer Road Accident : राजस्थान में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले (Barmer District) के धोरीमन्ना रोड़ पर शुक्रवार रात बोलेरो व रोडवेज की भीषण भिड़ंत (Road Accident in Rajasthan) हो गई। जिसमें चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया और 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ें :- Rajasthan : गवाही के लिए अब कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, ‘वीडियो कांफ्रेंस’ के माध्यम से भी दर्ज हो सकेगा बयान… 18 लोग थे सवार,  घायल व मृतक आपस में रिश्तेदार Barmer Road Accident : जानकारी में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई बोलेरो (bolero) में करीब 18 लोग सवार थे जो जोधपुर के लोहावट से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सेड़वा की तरफ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी घायल व मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। ये भी पढ़ें :- Uttarakhand में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता रही 4.6, नींद में उठकर घर से बाहर भागे लोग [caption id="attachment_138733" align="alignnone" width="500"] Demo Pic[/caption] 10 लोग घायल, कई की हालत गंभीर Barmer Road Accident : ये हादसा रात को सदर थाना क्षेत्र के धोरीमन्ना रोड़ पर कुशल वाटिका के पास हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। सदर थाना पुलिस के अनुसार बोलेरो में सवार सरिता (20), बालीदेवी (25), भंवरीदेवी (22), पप्पूदेवी (40) की मौत हो गई। जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें कई लोग गंभीर घायल हैं। उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें :- अलर्ट जारी! आज यहां होगी, भारी से भी भारी बारिश, Delhi की सड़कें बनी दरिया, Rajasthan में बांधों के गेट खुले
Published

और पढ़ें