जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर मिश्र ने लोगों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गहलोत ने लोहड़ी के त्योहार पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाये।
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं जाने वाले पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके उन्होंने कहा कि यह सुअवसर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उमंग एवं खुशियां लेकर आएं। विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी सभी को लोहड़ी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व सभी के घरों में बहुत सारी खुशी, समृद्धि और सफलता लाएं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी लोहड़ी के पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हर्ष और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
इसी प्रकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा़ सतीश पूनियां ने भारतीय सांस्कृतिक विशेषता के महत्वपूर्ण पर्व लोहड़ी की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा का संचार करे।