ये भी पढ़ें:- बिहार में जदयू नेता के पोते की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या, बाइक से घर आ रहा था मृतक सीएम केजरीवाल के साथ लाखों लोग बने साक्षी भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। पंजाब विधानसभा चुनावों जीत दर्ज होने के बाद भगवंत मान खुद दिल्ली जाकर सीएम केजरीवाल को निमंत्रण देकर आए थे। इस सुनहरे अवसर के लाखों की संख्या में आए लोग और आप समर्थक साक्षी बने। ये भी पढ़ें:- हिमाचल में पुलिस पर पथराव, एएसपी समेत कई घायल, सवर्ण आयोग को लेकर तनाव के बाद धारा 144 लगाई कौन हैं भगवंत मान? Punjab New CM Bhagwant Mann: आपको बता दें कि, पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावों से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। भगवंत मान पंजाब का जाना माना चेहरा है और संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। मान लोकसभा में एक मात्र आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। मान 2014 लोकसभा चुनाव के पहले ‘आप’ में शामिल हुए थे।#WATCH खटकर कलां: भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/mQcrLyCX1i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022
ये भी पढ़ें:- ‘सिद्धू’ पर ‘गाज’! पंजाब में हार के बाद पद से दिया इस्तीफा, कहा- हाईकमान की जैसी इच्छा, वैसा ही किया कॉमेडी से शुरू हुआ सफर पहुंचा राजनीति तक भगवंत मान जट सिख समाज से आते हैं जिसका पंजाब में दबदबा है। युवा नेता भगवंत मान की साफ छवि और भाषण का अंदाज ही उनकी ताकत है। यहीं नहीं, भगवंत मान एक फेमस कॉमेडियन भी रह चुके हैं जिन्होंने कपिल शर्मा के साथ टीवी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो एक अच्छे एक्टर भी हैं। उन्होंने फिल्म ‘कचहरी’ से अपने करियर की शुरुआत की और करीब 12 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।#WATCH खटकर कलां: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। भगवंत मान कुछ ही देर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/jgU7Hs9lNO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022