नई दिल्ली | Bhagwant Mann CM Candidate: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए सीएम के चेहरे की घोषणा करते हुए पंजाबियों का इंतजार खत्म कर दिया है। ‘आप’ ने पंजाब से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर ठप्पा लगा दिया है। आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दी।
#WATCH पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से पंजाब के अगले सीएम और पार्टी का सीएम चेहरा औपचारिक रूप से भगवंत मान जी हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल #PunjabElection2022 pic.twitter.com/U3ljXFviaY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
93 फीसदी वोट भगवंत मान को, सिद्धू को केवल 3 फीसदी वोट
Bhagwant Mann CM Candidate: पंजाब के लोग चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले ही आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे थे जिस पर आज केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। उन्होंने भगवंत मान के नाम पर ठप्पा लगाते हुए कहा कि 21 लाख से ज्यादा लोगों अपनी राय दी, जिसमें 93 फीसदी लोगों ने भगवंत मान के पक्ष में वोट दिया, जबकि 3 फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट किया।
ये भी पढ़ें:- नशे में बकरे की जगह दे दी इंसान की बलि! आंध्र प्रदेश में घटित खौफनाक घटना से हर कोई हैरान
पंजाब के लोगों को नौकरियां देना और शांति कायम रखना ये मेरा सपना है। आज पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है और जनता ने मुझ पर विश्वास किया है तो ये मेरे लिए डबल जिम्मेदारी है और मैं डबल हौसले से काम करूंगा: मोहाली में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान pic.twitter.com/Qi5FPPQOVa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
राजनीति में काफी लोकप्रिय नेता हैं Bhagwant Mann
Punjab Assembly Elections 2022: जट सिख समाज से आने वाले युवा नेता भगवंत मान पंजाब की राजनीति में काफी लोकप्रिय नेता हैं। भगवंत मान संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव फतेह कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान की पंजाब में पार्टी और कार्यकर्ताओं से अच्छे-खासे संबंध है। अपने व्यवहार और राजनीतिक छवि को लेकर भी मान पंजाब में बेहद पसंद किए जाते हैं। अब इंतजार इस बात का है कि, क्या भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता तक पहुंचा पाते हैं।
ये भी पढ़ें:- पंजाब में चुनाव से पहले ED की CM Channi के रिश्तेदार समेत कई जगहों पर छापेमारी