नई दिल्ली | Bhagwant Mann CM Oath Ceromony: दिल्ली से निकल कर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब पंजाब की सत्ता में नई उड़ान भरने जा रही है। विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद ‘आप’ के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, अपनी दोनों सीटों से हार के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
आम आदमी पार्टी के पंजाब के CM उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है।
वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/pZIn37gu2n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2022
ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी जीत के बीच योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास
13 मार्च को पंजाब में केजरीवाल का भव्य रोड शो
भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने से पहले 13 मार्च को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल अमृतसर में ‘आप’ की विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य रोड शो करेंगे।
#WATCH दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। pic.twitter.com/vtEA3NGqb7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2022
ये भी पढ़ें:- चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा- लोगों की सेवा के लिए हमेशा रहूंगा मौजूद
केजरीवाल को न्यौता देने दिल्ली पहुंचे मान
पंजाब में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आज भगवंत मान ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे और उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, मेरा छोटा भाई भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। आज वे शपथ ग्रहण का न्यौता देने मेरे घर आए। मुझे पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे।
मेरा छोटा भाई भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। आज वे शपथ ग्रहण का न्यौता देने मेरे घर आए। मुझे पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे। pic.twitter.com/u2JoH1ZKtH
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 11, 2022
ये भी पढ़ें:- Doranda Treasury Case में लालू प्रसाद यादव की याचिका मंजूर, एक अप्रैल को होगी सुनवाई
स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में होगा समारोह
Bhagwant Mann CM Oath Ceromony: पंजाब के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भगवंत मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। बता दें कि, भगवंत मान ने धूरी सीट से 58 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:- यूपी में प्रचंड बहुमत के बाद भी अपनी सीट नहीं बचा पाए भाजपा के ये मंत्री, उप मुख्यमंत्री ने भी किया निराश