ताजा पोस्ट

शहीद भगत सिंह के गांव में 16 मार्च को भगवंत मान लेंगे पंजाब सीएम पद की शपथ, बसंती रंग में रंगेंगा पूरा माहौल

ByNI Political,
Share
शहीद भगत सिंह के गांव में 16 मार्च को भगवंत मान लेंगे पंजाब सीएम पद की शपथ, बसंती रंग में रंगेंगा पूरा माहौल
चंडीगढ़ | Punjab New CM Bhagwant Mann : भारत के स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह का गांव एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत का गवाह बनने जा रहा है। 16 मार्च यानि बुधवार को पंजाब के नए मुंख्यमंत्री यहां शपथ लेने जा रहे हैं। जी हां, आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) बुधवार को 12.30 बजे शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें:- दुखद! पांच भारतीय छात्रों की कनाडा में कार एक्सिडेंट में मौत, दो गंभीर मान अकेले ही लेंगे शपथ Punjab New CM Bhagwant Mann : जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि, अभी तक की खबरों के मुताबिक, मान अकेले ही शपथ लेंगे। बाकि, मंत्रियों को शपथ बाद में दिलाई जाएगी। इस समारोह के लिए मान ने पंजाब की जनता को भी आमंत्रित किया है। ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़: नक्सलियों की कायराना हरकत, किया आईईडी धमाका, आईटीबीपी के अधिकारी शहीद, एक जवान घायल वीडियो संदेश से जनता को दिया आमंत्रण पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश जारी करतेे हुए लोगों को आमंत्रण दिया और कहा है कि, सभी मिलकर शहीद भगत सिंह जी के सपनों का पंजाब बनाएं। मैं लोगों से 16 मार्च खटकर कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं. मैं अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। हम उस दिन खटकर कलां को बसंती रंगश् में रंगेंगे! ये भी पढ़ें:- Sonia Gandhi बोली- पार्टी के हित में ‘किसी भी त्याग’ के लिए तैयार, बजट सत्र के बाद होगी रणनीति तय
Published

और पढ़ें