नांदेड। कांग्रेस (Congress) नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) बुधवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के शहर शंकर नगर रामतीर्थ से शुरू की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य में गांधी की यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी ने सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर पैदल मार्च शुरू किया और सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर किन्हाला, हिप्राग्गा, नरशी और नायगांव बाजार के रास्ते नैगांव बाजार पहुंचे।
राहुल गांधी नैगांव में कुसुम लॉन में कुछ देर विश्राम करने के बाद, दोपहर तीन बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे और शाम पांच बजकर 20 मिनट पर देगांव फाटा, पलासगांव फाटा, गगनबीड फाटा और घुंघराला के रास्ते कृष्णूर एमआईडीसी पहुंचेंगे। इसके बाद, शाम पांच बजकर तीस मिनट पर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) कृष्णानूर में एक सभा को संबोधित करेंगे। (वार्ता)
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के शंकर नगर से शुरू की पदयात्रा
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...