समाचार मुख्य

भुवनेश्वर में सौ फीसदी टीकाकरण

ByNI Desk,
Share
भुवनेश्वर में सौ फीसदी टीकाकरण
Bhubaneswar vaccination 100 percent भुवनेश्वर। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में टीकाकरण का नया रिकार्ड बना है। भुवनेश्वर देश का पहला शहर बन गया है, जहां सौ फीसदी टीकाकरण हो गया है। शहर में 18 साल से ज्यादा उम्र के कुल नौ लाख लोग हैं। इन सबको टीका लगा दिया गया है। सबको टीके की दोनों डोज लग गई है। यानी भुवनेश्वर शहर की पूरी आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि नगर निगम ने सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पहले ही तय कर लिया था और उस लक्ष्य को हासिल कर लिया है। Read also अपनी फैलाई बीमारी में फंसा चीन, लॉकडाउन के शिकंजे में फंसे लाखों लोग शहर में टीकाकरण के रिकार्ड के मुताबिक भुवनेश्वर में 18 साल से ज्यादा उम्र के नौ लाख लोग हैं। इनमें 31 हजार स्वास्थ्यकर्मी और 33 हजार फ्रंटलाइन वर्कर हैं। पांच लाख 17 हजार लोगों की उम्र 18 से 44 साल के बीच है, जबकि तीन लाख 25 हजार लोग 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इन सभी का टीकाकरण हो चुका है। नगर निगम के अधिकारी अंशुमान रथ ने बताया कि भुवनेश्वर में अब तक 18 लाख 16 हजार वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। Read also भारत में हॉकी का इतिहास: अंग्रेजों द्वारा सिखाया गया, भारत ने दुनिया को जीत लिया उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। इसके अलग-अलग कारण हैं। जैसे कुछ लोग पास के जिलों से यहां काम करने आते हैं। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन का डोज देने पर रथ ने बताया कि उन्हें पहली डोज दी जा चुकी है। हालांकि सौ फीसदी वैक्सीनेशन के बावजूद भुवनेश्वर में रविवार को 318 नए मामले सामने आए और 317 लोग ठीक हुए। भुवनेश्वर में एक्टिव केस ढाई हजार के करीब हैं। अब तक आठ सौ लोगों की मौत हुई है। दूसरी लहर के पांच महीनों के दौरान यहां 65 हजार केस सामने आए थे। Bhubaneswar vaccination 100 percent
Published

और पढ़ें