नई दिल्ली | Sri Lanka Crisis: पाकिस्तान की राजनीतिक उठापटक के बीच आर्थिक तंगाई की मार झेल रहे श्रीलंका में भी अब राजनीतिक पारा बढ़ गया है और देश में आपातकाल के बीच रविवार देर रात श्रीलंका सरकार की पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया गया है। ऐसे में श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की मुश्किलें और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में यहां 121 रुपये पार बिक रहा पेट्रोल, जानें चार महानगरों में आज कितने बढ़े दाम
नई कैबिनेट का होगा गठन
Sri Lanka Crisis: इस समय श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में देश में राजनीतिक परिस्थितियां भी बिगड़ गई है। हालांकि, राजपक्षे पीएम बने रहेंगे। कैबिनेट के इस्तीफे की जानकारी देते हुए देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के अलावा सभी 26 मंत्रियों ने श्रीलंका के पीएम को इस्तीफा सौंप दिया। श्रीलंका में सबसे पहले देश के खेल मंत्री और पीएम राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे के अपने सभी विभागों से इस्तीफा दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद अन्य मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिए। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में नई कैबिनेट का गठन कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- चुनाव नहीं चुनाव के हीरो को पहचानो
देश में लगा हुआ है आपातकाल, अबतक का सबसे बुरा दौर
आपको बता दें कि, श्रीलंका में एक अप्रैल से आपातकाल लगा दिया है। साथ ही सरकार ने शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक के लिए राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा भी की थी। पिछले कई सप्ताह से श्रीलंका के लोग ईंधन और रसोई गैस की कमी से जूझ रहे हैं। खाने के सामान की कीमतें आसमान छू रही है। देश की जनता इतिहास के सबसे बुरे हालातों से गुजर रही है।
ये भी पढ़ें:- रूसी तेल खरीद कर क्या मिलेगा?