Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अब्बास अंसारी से मिलने वालों की अब खैर नहीं, बड़े राज का होगा खुलासा, कई नेताओं पर गाज

लखनऊ | Abbas Ansari News: यूपी के माफिया मुख्यार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों ही पुलिस ने अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अंसारी की पत्नी उनसे जेल में मिलने आती थी। ऐसे में अब अब्बास अंसारी से मिलने वाले कई और नेताओं की जांच हो सकती है। जिसमें कई समाजवादी पार्टी के नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं।

जानकारी में सामने आया है। जेल में बंद अब्बास अंसारी पर एक व्यापारी को धमकाने का आरोप है। व्यापारी की शिकायत पर ही डीएम और एसपी ने जेल में छापेमारी की कारवाई करते हुए अंसारी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में कई खुलासे सामने आए है। सूत्रों की माने तो अब्बास अंसारी जेल के अलग कमरे में रात बिताता था। पुलिस ने उनकी पत्नी को भी छापेमारी के दौरान ही गिरफ्तार किया है। उसके पास मोबाइल के अलावा कई और संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई हैं।

पत्नी के पास मिली इन संदिग्ध चीजों के चलते अब अब्बास अंसारी से मिलने वाले अन्य नेताओं के रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा। जिसमें कई सपा नेताओं के भी नाम आ सकते हैं।

जेल में सुख-सुविधाएं भोग रहा था अंसारी
Abbas Ansari News:  सूत्रों का दावा है कि अब्बास अंसारी जेल में सभी सुख-सुविधाएं भोग रहा था। इसके लिए उसने जेल के प्रशासनिक अधिकारियों को काफी महंगे गिफ्ट दिए थे। जिनमें इनोवा कार भी गिफ्ट में दी गई थी। जिसके चलते अंसारी को जेल में खास सुविधाएं मिल रही थी। जेल में अंसारी से कोई भी बिना रोक-टोक मिलने आ जाया करता था। उसके लिए किसी भी प्रकार की लिखा पढ़ी या एंट्री तक नहीं होती थी। ऐसे में अब प्रशासन जेल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी खंगालने में लगा हुआ है। इस राज से पर्दा उठने के बाद कई लोगों पर गाज गिरने वाली है। जिसमें सपा के कई बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।

Exit mobile version