ताजा पोस्ट

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

ByNI Desk,
Share
त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत
अगरतला। त्रिपुरा के बेहद विवादित नगर निकायों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। राजधानी अगरतला सहित पूरे त्रिपुरा में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और सभी विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। 13 नगर निकायों की 222 सीटों के लिए हुई वोटिंग की गिनती रविवार को हुई, जिसमें भाजपा ने 217 सीटें जीतीं। यानी विपक्षी पार्टियां उसे सिर्फ पांच सीटों पर हरा सकीं। इससे पहले 112 सीटें भाजपा निर्विरोध जीत चुकी थी। इस तरह 334 सदस्यों के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 329 सीटें हासिल की हैं। Tripura civic polls BJP त्रिपुरा में शहरी निकाय, अगरतला नगर निगम के 51 वार्ड, 13 नगरपालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों की कुल 334 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें से शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 51 सदस्यों वाले अगरतला नगर निगम की सभी सीटें जीत ली हैं। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम राजधानी में खाता भी नहीं खोल पाए। Read also पेपर लीक होने से यूपी में टीईटी परीक्षा रद्द  सत्तारूढ़ दल भाजपा ने 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्ड में जीत हासिल की। भाजपा ने 25 वार्ड वाले धर्मनगर नगर परिषद, 15 सदस्यीय तेलियामुरा नगर परिषद और 13 सदस्यीय अमरपुर नगर पंचायत में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने सोनामूरा नगर पंचायत और मेलाघर नगर पंचायत की सभी 13-13 सीटों पर कब्जा जमाया। उसने 11 सदस्यीय जिरानिया नगर पंचायत में भी सभी सीटों पर जीत हासिल की। अंबासा नगर परिषद में भाजपा 12 सीटों पर जीती, जबकि तृणमूल और सीपीएम ने एक-एक सीट जीती और एक अन्य सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास गई।
Published

और पढ़ें