पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनसंख्या नियंत्रण ( nitish kumar population policy ) का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला पसंद नहीं आया है। उन्होंने कहा है कि देश की जनसंख्या को सिर्फ कानून बना कर नियंत्रित नहीं किया जा सकता, इसके लिए और भी उपाय करने होंगे। नीतीश ने अपनी पार्टी के अंदर कथित तौर पर चल रही खींचतान पर भी चुप्पी तोड़ी और कहा कि सब कुछ ठीक है।
राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा- एक बात हम साफ साफ कह रहे, जो राज्य जो करना चाहे करें लेकिन हमारा मानना है कि जनसंख्या को केवल कानून बना कर नियंत्रित नहीं किया जा सकता यह ठीक से संभव नहीं। उन्होंने आगे कहा- आप चीन को ही देख लीजिए, एक से दो किया, अब दो के बाद क्या हो रहा है। आप किसी भी देश का हाल देख लीजिए। यह सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं पढ़ी-लिखी रहेंगी तो इतनी जागृति आती है कि प्रजनन दर अपने आप कम होती है। सर्वे से भी इस तरह की बातों की पुष्टि है।
nitish kumar population policy : नीतीश कुमार ने कहा- मेरा मानना है कि 2040 तक यह वृद्धि नहीं रहेगी। हमारी सोच साफ है कि इसे कैसे कम कर सकते हैं। यह बात सभी समुदायों पर लागू होती हैं। यदि महिलाएं पढ़ी-लिखी रहेंगी तो प्रजनन दर में कमी लाई जा सकती है। पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और आरसीपी के मंत्री बनने से नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा- पार्टी में कोई इश्यू नहीं है। यह पार्टी का फैसला है, कैसे कह रहे बधाई नहीं दी। लोगों को मालूम नहीं रहता, ऐसे ही बोलते रहते हैं। तरह-तरह की चर्चांएं होती रहती हैं। ऐसी कोई बात नहीं है।
Corona: तीसरी लहर बेहद करीब, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की चेतावनी
नीतीश को पंसद नहीं योगी का फॉर्मूला!
और पढ़ें
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...
-
सीजेआई को वकीलों की चिट्ठी पर पीएम मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, मनन कुमार मिश्रा, आदिश अग्रवाल, चेतन मित्तल, पिंकी आनंद, हितेश जैन, उज्ज्वला पवार, उदय...
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...