ताजा पोस्ट

नहीं रहे बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व विधान सभा स्पीकर Sadanand Singh, आज सवेरे ली अंतिम सांस

Byदिनेश सैनी,
Share
नहीं रहे बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व विधान सभा स्पीकर Sadanand Singh, आज सवेरे ली अंतिम सांस
पटना | Sadanand Singh Death : बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह (Sadanand Singh) का आज बुधवार को निधन हो गया है। सदानंद सिंह काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अगस्‍त में तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें पटना के दानापुर के क्‍यूरिस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सदानंद सिंह 2000 से 2005 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। वरिष्ठ नेता के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर छा गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सदानंद सिंह बिहार के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे बिहार के सबसे बुजुर्ग व बड़े नेताओं में शामिल रहे। वे लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री भी रहे। उन्‍होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) का नौ बार प्रतिनिधित्व किया। बिहार के दिग्‍गज कांग्रेसी और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह नहीं रहे, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में तीसरी लहर के बीच देश में 24 घंटे में 38 हजार के करीब नए संक्रमित, 369 मरीजों की मौत   Sadanand Singh Death : वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि, बिहार के सर्वमान्य नेता, कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया। एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ। ये भी पढ़ें :- Corona से जूझ रहा सबसे शक्तिशाली देश America, संक्रमितों का आंकड़ा 4 करोड़ पार, हर दिन हो रही 1500 लोगों की मौत सीएम नीतीश कुमार बोले... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शोक जताते हुए कहा कि, सदानंद सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से मर्माहत हूं। बिहार की राजनीति मे उनका अहम योगदान था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ये भी पढ़ें :- Indonesia की जेल में भीषण आग, जलकर 41 कैदियों की दर्दनाक मौत, चीख-पुकार से गूंज उठा पूरा परिसर
Published

और पढ़ें