Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बड़ा हादसा टला, पटना एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, 170 यात्रियों की जान अटकी

Airplane

Image Credit - Hindustan Times

पटना | Patna Airport: बिहार में मंगलवार को बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। पायलट की समझदारी के चलते कई लोगों की जान संकट में पड़ने से बच गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर आज गोएयर के विमान से एक पक्षी टकरा गया।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार को गोएयर की प्लाइट बैंगलुरु से पटना आ रही थी। इसी दौरान विमान के पंखों से एक बड़ा पक्षी आ टकराया। ऐसे में विमान के पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये भी पढ़ें:- बिहार में आ गया ‘जंगलराज’ : नड्डा

विमान के पखों में आई खराबी
Patna Airport: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पक्षी के विमान से टकराने के बाद विमान के पंखों में थोड़ी खराबी आई है, जिसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी विमान रनवे पर ही खड़ा है। जब ये हादसा हुआ तब विमान में 170 से अधिक यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें:- महानिदेशक गेरा ने (रीपा) परिसर का किया निरीक्षण

यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा जाएगा
Patna Airport: विमान के पखों में आई खराबी को देखते हुए यात्रियों को अब दूसरे विमान से भेजने का बंदोबस्त किया जा रहा है। तकनीकी अधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया है। ऐसे में विमान को ठीक होने के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:- एक्ट्रेस गायत्री रघुराम ने छोड़ा भाजपा का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा

Patna Airport: इस समय देश के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। जिसके चलते धुंध और घना कोहरा छाया रहता है। यहीं हाल कुछ बिहार में भी है। जिसके चलते यहां भी विमानों का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण हर रोज विमान लेट हो रहे हैं। ऐसे में विमान के पायलट को विमान उड़ाने में भारी तकलीफों से गुजरना होता है। वहीं, एयरपोर्ट के आस-पास पक्षियों के जमावड़े से भी हादसा होने का भय बना रहता है।

ये भी पढ़ें:- कंझावला केस में सीएम केजरीवाल ने मृतका की मां से की बात, 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Exit mobile version