ताजा पोस्ट

भाजपा जनता को भावनात्मक मुद्दों से करती है फसाने का काम: अखिलेश

ByNI Desk,
Share
भाजपा जनता को भावनात्मक मुद्दों से करती है फसाने का काम: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर देश और प्रदेश की भोली-भाली जनता को भावनात्मक मुद्दों के जरिए फसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों को जो सपना दिखाया था वह टूट गया है। यादव ने आज यहां बयान जारी कर कहा भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। भाजपा जनता को भावनात्मक मुद्दों के जरिए फसाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बेड़े में 70 हजार से ज्यादा बसें थी लेकिन मजदूर पैदल चलते चलते मर गए। सरकार चाहती तो यूपी नहीं झारखंड बिहार और इधर से गुजरने वाले अन्य राज्यों के मजदूर को भी पैदल नहीं चलना पड़ता। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में किसान बर्बाद हो रहे हैं। उन्हें गेहूं का मूल्य नहीं मिला। गन्ना किसानों का बकाया नहीं मिल रहा है। भाजपा ने अच्छे दिन के जो सपने दिखाए थे वह पिछले छह सालों में क्या पूरे हुए। आज भाजपा को कुछ सोचना चाहिए कि वह अच्छे दिन वाले सपने कब पूरे होंगे। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब थी। जब से कोविड-19 महामारी आई है तबसे अर्थव्यवस्था बरबाद हो रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को रोजगार कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज गरीबों को भोजन, किसानों को उनके खाते में दुगना पैसा और लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है। लाॅकडाउन के बावजूद बीमारी कम नहीं हुई। संक्रमण बढ़ता गया। अर्थव्यवस्था भी बर्बाद हो गई। अब ऐसे में सरकार को एक्सपर्ट की राय देकर इस बारे में विचार करना चाहिए। जिससे बीमारी भी रुके और व्यापार भी चले, अर्थव्यवस्था में सुधार हो।
Published

और पढ़ें