लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश के 65 प्रतिशत नौजवानों के भविष्य के प्रति थोड़ी भी चिंता नहीं है। यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि आजादी के बाद देश में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा आंकी गई है। सरकार की नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने के बाद उद्योगधंधे बंद हो गए हैं और तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की छंटनी होने लगी है। भाजपा को देश के 65 फीसद नौजवानों के भविष्य की चिंता नही है।
नौजवानों का ध्यान शिक्षा संस्थानों में बढ़ती फीस और अव्यवस्था, बेरोजगारी, मंहगाई और दूसरे बुनियादी मुद्दों से भटकाने के लिए युवा महोत्सव के नाम पर खेल तमाशे आयोजित कर लेती है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, जिनकी जयंती पर यह उत्सव मनाया जाता है। वे नौजवानों को धर्मान्धता, जातीयता और साम्प्रदायिकता की खिलाफत का संकल्प दिलाते थे। अज्ञान और भूख को दूर करने के साथ ही इस बात पर बल देते थे कि अंधविश्वास मनुष्य का शत्रु है, पर धर्मान्धता उससे भी बढ़कर है। हमें संकीर्ण सीमा के बाहर जाना होगा अन्यथा हमें पतन की दशा में सड़कर मरना होगा। इसके सिवा दूसरा रास्ता नही।
भाजपा को युवाओं के भविष्य की नहीं है चिंता: अखिलेश
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...