ताजा पोस्ट

मेरठ में BJP नेता और पहलवान बबीता फोगाट पर हमला, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

ByNI Political,
Share
मेरठ में BJP नेता और पहलवान बबीता फोगाट पर हमला, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
मेरठ | Babita Phogat Attacked Meerut: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मेरठ में बड़ी घटना होने की खबर सामने आई है। मेरठ में भाजपा नेता और पहलवान बबीता फोगाट पर हमला हो गया है। मीडिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता बबीता फोगाट पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया है। इस हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के भी घायल होने की खबर है। यही नहीं, इस घटना को लेकर भाजपा ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें:- श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में गरजे राजनाथ सिंह! कहा- राहुल को भारतीय सैनिकों पर नहीं, चीन पर ज्यादा भरोसा लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और भाजपा विरोध नारेबाजी की Babita Phogat Attacked Meerut: जानकारी के अनुसार, मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा गांव में पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट (Wrestler Babita Phogat) भाजपा के उम्मीदवार मनिंदर पाल सिंह के लिए प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे रालोद समर्थकों ने भाजपा के विरोध में नारे लगाना शुरू कर दिया। जब इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया तो उन्होंने हमला बोल दिया। ये भी पढ़ें:- BJP के MP सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- ओवैसी राष्ट्रवादी नहीं, लेकिन वह देशभक्त जरूर हैं… हमले में भाजपा कार्यकर्ता घायल, महिलाओं से अभद्रता मीडिया खबरों के अनुसार, रालोद समर्थकों के हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। भाजपा नेता बबीता फोगाट का आरोप है कि रालोद समर्थकों ने महिलाओं से भी अभद्रता की और मेरी गाड़ी पर हमला किया गया। मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। इससे कार को काफी नुकसान हुआ है। मामले में हमने FIR दर्ज़ कराई है। ये भी पढ़ें:- यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की झड़ी, फिर भी रहेगी कुछ कमी, लिस्ट से ये दो दिग्गज हुए गायब
Published

और पढ़ें