नई दिल्ली | Gujarat Polls 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है। गुजरात का रण और भी पेचिदा होता जा रहा है। गुजरात में भाजपा इस बार भी चुनावी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और पिछले चुनावों में जिन क्षेत्रों में उसे नुकसान हुआ था इस बार उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भाजपा की बड़ी जीत को रोकने के भरसक प्रयास में लगी हुई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी आज यानि शनिवार को अपना घोषणा पत्र (BJP Manifesto) जारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- बदल रहा है फुटबाल एशिया
हो सकती हैं ये घोषणाएं
Gujarat Chunav 2022: गुजरात चुनाव को लेकर जोर-शोर से जुटी बीजेपी ताबड़तोड़ रैलियां करने में लगी हुई है। सूत्रों के गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा के आलाकमान शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो इस घोषणा पत्र में भाजपा प्रगतिशील कृषि, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था, प्रगतिशील शासन जैसी घोषणाएं कर सकती हैं। इसके साथ ही भाजपा के घोषणापत्र में बेरोजगारों के लिए रोजगार और निवेश भी महत्वपूर्ण तौर पर होगा। इसके अलावा भाजपा अपने घोषणापत्र में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और लोगों के लिए प्राथमिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर आएगी।
ये भी पढ़ें:- विश्वकप उत्सव में उलटफेर रोमांचक!
बोले अमित शाह- तोड़ेंगे सभी रेकॉर्ड
Gujarat Polls 2022: इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि इस बार हम गुजरात चुनाव में सीट और मतों के प्रतिशत का रेकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। गौरतलब है कि, अमित शाह इन दिनों गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी किसी भी तरह से भाजपा की सीटों पर कब्जा जमाने की जुगत में लगी है। इसके लिए आप के नेता, राज्यसभा सांसद और गुजरात आप प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर गुजरात में उनकी सरकार बनती है तो राज्य के हर परिवार को 30 हजार रुपए महीने दिये जाएंगे। अब देखना है कि, कौन कहां तक सही साबित होता है।
Gujarat Polls 2022: भाजपा आज जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...