नई दिल्ली। तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है। ध्यान रहे इस साल के अंत में दो राज्यों- हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए हैदराबाद का चुनाव किया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन की बैठक दो जुलाई से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होगी।
पार्टी के जानकारी सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। आमतौर पर चुनावी राज्यों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होती है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। ध्यान रहे तेलंगान में भाजपा ही सत्तारूढ़ टीआरएस को प्रभावी चुनौती दे रही है और मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर रही है।
हैदराबाद में होगी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...