ताजा पोस्ट

भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष के काफिले पर हमला

ByNI Desk,
Share
भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष के काफिले पर हमला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) के लिए तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। अब 10 अप्रेल को होने वाले चैथे चरण के मतदान ( West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 ) के लिए सभी पार्टियां जोर-शर से प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। आगामी मतदान के लिए हो रही रैलियों में जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और राजनैतिक हिंसा का सिलसिला जारी हैं। बुधवार की शाम को भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ( Dilip Ghosh ) पर एक बार फिर हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिलीप घोष के काफिले पर कूचबिहार के शीतलकूची में हमला किया गया। हमले की घटना से भाजपा समर्थक में गहरा रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें:- Lockdown Return! यहां पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, 11 दिनों तक सबकुछ रहेगा बंद दिलीप घोष ने बताया है कि उनके काफिले पर शीतलकूची में हमला किया गया। इस हमले की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दिलीप घोष जिस गाड़ी में बैठे हैं उसका शीशा टूटा दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें:- राजस्थान के इस जिले में कोरोना ब्लास्ट! हर इलाके में मिले संक्रमित यह भी पढ़ें:- Rajasthan EWS Reservation : अब आर्थिक पिछड़ों को भी अन्य पिछड़ों के समान मिलेंगे अधिकार, कैबिनेट बैठक में हुए यह निर्णय इन नेताओं पर भी हुए हमले गौरतलब है कि इससे पहले भी दिलीप घोष पर हमला किया गया था। यहीं नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफीले पर भी हमला किया गया था। हालांकि, दोनों को कोई चोट नहीं आई थी। इसके अलावा दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी हमला किया गया था। यह भी पढ़ें:- अयोध्या विवाद : 16 महीने बाद  राम मंदिर के लिए करोड़ों और मस्जिद निर्माण के लिए आये मात्र 20 लाख 
Published

और पढ़ें